Weather Update : देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में प्रचंड और कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। रोज काम पर जाने वालें लोगों के लिए ठंड का सितम बड़ा चुनौती बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने अनुमान जताते हुए बताया कि अगले दो दिन यानि 8 और 9 जनवरी को कोल्ड डे और गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी और उत्तर पश्चिम में घना कोहरा छाएगा जिसका असर यातायात, रेल और हवाई अड्डे पर पड़ेगा। ठिठुरन वाली शीतलहर से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
IMD (Weather Update) ने भारत के कई राज्यों में बारिश और कोहरे का अलर्ट किया जारी
IMD ने उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में 8 से 10 जनवरी के दौरान बारिश और ओलावृष्टि की संभावनाएं जताई हैं। ठिठुरन भरी ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश में स्कूल का शीतलहर अवकाश 10 जनवरी तक रहेगा और 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का समय बदला गया है सुबह 9बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक कक्षाओं का समय किया गया है।
बढ़ती ठंड के बावजूद दिल्ली में शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का फैसला लिया गया वापस जानें वजह
वहीं दिल्ली में राज्य सरकार ने स्कूलों में सर्दी के अवकाश बढ़ाने का फैसला वापस ले लिया और शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि ठंड के अवकाश बढ़ाने का पिछला फैसला गलती से जारी कर दिया गया था इसलिए इसे तुरंत वापस लिया इस पर सोमवार को फैसला लिया जाएगा।

