Weather Update: उत्तर प्रदेश के लगभग 25 करोड़ लोगों को भीषण गर्मी से आखिरकार राहत मिल गई है। पिछले दो दिनों से हो रही प्री-मॉनसूनी बारिश ने प्रदेश के लोगों को सुकून दिया है। तपती गर्मी और लू के कहर के बीच बारिश ने तापमान में गिरावट दर्ज की है और लोगों को ठंडी हवाओं का एहसास होने लगा है।
मॉनसून कभी भी हो सकता है सक्रिय
भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब कभी भी पूरी तरह से सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 जून के बाद से यूपी में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव हो जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला भी शुरू हो सकता है।
18 जून को भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने 18 जून को प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाएं, आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है।
जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वे हैं:
- देवरिया
- बलरामपुर
- सोनभद्र
- कुशीनगर
- श्रावस्ती
- मिर्जापुर
- संत रविदास नगर
- चंदौली
- बलिया
- महाराजगंज
- सिद्धार्थनगर
- बलिया
- गाजीपुर
ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिले
मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिनमें शामिल हैं:
- वाराणसी
- प्रयागराज
- जौनपुर
- आजमगढ़
- कुशीनगर
- देवरिया
- बस्ती
- गोंडा
जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी
- कानपुर
- कानपुर देहात
- उन्नाव
- बिजनौर
- रामपुर
- बरेली
- मुरादाबाद
- पीलीभीत
- अलीगढ़
- हाथरस
- आगरा
- फिरोजाबाद
- मथुरा
- महोबा
- जालौन
- झांसी
- हमीरपुर
- ललितपुर
- कौशाम्बी
- बहराइच
- सीतापुर
- बांदा
- चित्रकूट
- फतेहपुर
पूर्वी यूपी में जल्द एंट्री करेगा मॉनसून
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 2 दिनों के भीतर मॉनसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा और पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
- लखनऊ और कानपुर में मॉनसून की एंट्री 23 जून को संभावित है।
- आगरा में 27 जून और बरेली में 24 जून को मॉनसून के पहुंचने की संभावना है।
ये भी देखें : Bihar Politics: बिहार में चुनाव से पहले लालू ने बैठी-बिठाई BJP को दिया मुद्दा!