Weather Update : भीषण गर्मी और लू से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फिलहाल कुछ राहत मिली है। शुक्रवार सुबह हुई तेज आंधी-तूफान और बारिश के बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है। अब सवाल यह है कि क्या यह राहत बरकरार रहेगी या एक बार फिर तापमान में इजाफा होगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने विस्तृत भविष्यवाणी जारी की है।
आज फिर हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। पूरे एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे साफ है कि मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
4 मई को भी बरस सकते हैं बादल
रविवार, 4 मई को भी मौसम विभाग (Weather Update) ने तेज आंधी, बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी दी है। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। इस दिन भी दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट लागू रहेगा।
5 और 6 मई को मौसम विभाग का आंधी-बारिश अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 मई को भी दिल्ली, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलेगी। इन दोनों दिनों अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।
7 मई को हल्की बारिश के बाद बढ़ेगा तापमान
7 मई को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन इसके बाद बारिश का सिलसिला कुछ समय के लिए थम सकता है। (Weather Update) तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखी जा सकती है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
8 और 9 मई को रहेंगे बादल
8 और 9 मई को मौसम आंशिक रूप से बदली वाला रह सकता है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है।
IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान से यह स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन आंधी-तूफान और बारिश का खतरा भी बना रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थितियों पर नजर बनाए रखें और येलो अलर्ट के अनुसार सावधानी बरतें।
ये भी पढ़ें : Delhi News : पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आज व्यापारियों का ‘दिल्ली बंद’, 100 से अधिक बाजारों में रहेगा सन्नाटा
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time