Weather Update: राजधानी दिल्ली में मंगलवार को मौसम करवट ले सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश और आंधी की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम पर नजर बनाए रखने की अपील की है।
न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार सुबह का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
येलो अलर्ट का मतलब क्या होता है?
आईएमडी चार रंगों—ग्रीन, येलो, ऑरेंज और रेड—का उपयोग मौसम चेतावनी जारी करने के लिए करता है।
- येलो अलर्ट का मतलब होता है: “नजर रखें और सतर्क रहें”।
- यह चेतावनी किसी संभावित मौसमीय गतिविधि के प्रति सावधानी बरतने के लिए दी जाती है।
इस अलर्ट का मकसद है कि लोग मौसम की संभावित स्थिति को लेकर सतर्क रहें और आवश्यक एहतियात बरतें।
वायु गुणवत्ता संतोषजनक
मौसम के अलावा, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को लेकर भी राहत की खबर है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का AQI 85 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।
AQI के स्तर का वर्गीकरण
सीपीसीबी के मापदंडों के अनुसार:
- 0-50: अच्छा
- 51-100: संतोषजनक
- 101-200: मध्यम
- 201-300: खराब
- 301-400: बहुत खराब
- 401-500: गंभीर
इस हिसाब से 85 का एक्यूआई दिल्ली में स्वस्थ्य के लिहाज से सुरक्षित और सामान्य स्थिति को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav: लखनऊ के बाद अब अखिलेश यादव का आजमगढ़ में नया ठिकाना, सपा की पूर्वांचल राजनीति को मिलेगा नया आधार
ये भी देखें : देवकीनंदन ठाकुर को जान से मारने की धमकी! आखिर क्यों मिल रही हैं चेतावनियां एक संत को?