मौसम लगातार करवटें ले रहा है, लगातार मौसम अपने रंग ऐसे बदल रहा है जैसे गिरगिट रंग बदल रहा हो। अभी मौसम को लेकर IMD ने संभावनाएं जताई थी कि बारिश होगी लेकिन अब विभाग ने भीषण गर्मी पड़ने की उम्मीद जताई। बढ़ते तापमान के साथ साथ लू के थपेड़े और गर्म हवा लोंगो की जान लेने वाली है।
मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने देश के ज्यादातर हिस्सों में कुछ दिनों तक हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने संभावनाएं जताते हुए कहा है वीकेंड पर लोंगो को भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। फिलहाल गर्मी का पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के इस अनुमान से ये तो साफ हो गया है कि कुछ दिनों तक चिलचिलाती गर्मी कंचूबर निकालने वाली है। साथ ही अब तक के सारे गर्मी के रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

