Weather Update : देशभर में अब कड़ाके की ठंड की दस्तक का अहसास होने लगा है खासकर सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवा लोगों के लिए परेशानी बनने लगी है सुबह के समय अब कोहरा भी छाया दिखाई देने लगा है राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सुबह और शाम की ठंड लोगों के लिए दिक्कत बनने लगी है।
मौसभ विभाग का हल्की बारिश का अलर्ट बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में अगले 2-3 दिनों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और साथ ही मौसम विभाग ने राजधानी में 22 दिसंबर को हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया है और बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ जाएगी यानि सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा और लोगों के लिए परेशानी बढ़ेगी।
पहाड़ो की ठंड का असर मैदानी इलाको पर पड़ेगा
दिल्ली के प्रदूषण की बात करें तो राजधानी में AQI अभी भी बहुत खराब श्रेणी में है। आईएमडी ने कहा है कि पहाड़ो पर आज भारी बर्फबारी और हल्की बारिश के आसार हैं और पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और हल्की बारिश का असर मैदानी इलाके पर पड़ेगा। आने वाले दिनों में घना कोहरा और ठंडी शीत लहर लोगों के लिए परेशानी बनेगी।

