Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शनिवार देर रात हुई हल्की से मध्यम बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी के कई इलाकों में शनिवार से ही आसमान में काले और घने बादल मंडराने लगे थे और देर रात होते-होते बारिश ने दस्तक दी।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण तापमान में मामूली गिरावट आई है और उमस से राहत मिली है।
अगले कुछ दिन कैसे रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार और सोमवार के लिए दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके चलते येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
सोमवार, 7 जुलाई को भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बनी हुई है। अनुमान है कि उस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश के चलते मौसम सुहावना बना रहेगा और गर्मी से राहत की उम्मीद है।
हवा की गुणवत्ता में भी हुआ सुधार
बारिश के साथ दिल्ली की हवा भी साफ हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार रविवार सुबह 6:30 बजे तक दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 85 दर्ज किया गया, जो “संतोषजनक” श्रेणी में आता है। दिल्ली-एनसीआर के अन्य शहरों में भी वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला:
- फरीदाबाद: AQI 78
- गुरुग्राम: AQI 92
- ग्रेटर नोएडा: AQI 95
- गाज़ियाबाद: AQI 65
- नोएडा: AQI 90
दिल्ली के विभिन्न इलाकों में AQI स्तर 100 से नीचे रहा, जो साफ हवा का संकेत है। कुछ प्रमुख क्षेत्रों का AQI इस प्रकार रहा:
- अलीपुर: 68
- आनंद विहार: 81
- अशोक विहार: 83
- आईटीओ: 94
- लोधी रोड: 65
- मंदिर मार्ग: 79
- नेहरू नगर: 66
- द्वारका सेक्टर 8: 91
- शादीपुर: 59
- आरके पुरम: 79
- पूषा: 70
- चांदनी चौक: 68
- डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज: 60
ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav: लखनऊ के बाद अब अखिलेश यादव का आजमगढ़ में नया ठिकाना, सपा की पूर्वांचल राजनीति को मिलेगा नया आधार
ये भी देखें : देवकीनंदन ठाकुर को जान से मारने की धमकी! आखिर क्यों मिल रही हैं चेतावनियां एक संत को?