Weather Update : राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने अपना कहर लोगों पर बरपाना शुरू कर दिया है 25 दिसंबर से कोहरे की चादर से दिल्ली और पूरा उत्तर भारत सुबह के समय लिपटा हुआ नजर आ रहा है।
घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी हुई कम धीमी पड़ी वाहनों की रफ्तार
घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो गई जिससे सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना काम पर जाने वाले उन लोगों को करना पड़ रहा है जो वाहन से जाते हैं,कार, बसें, बाइक, ट्रक जितने भी वाहन हैं सब कोहरे की वजह से रेंग रेंगकर चल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अगले दो से तीन दिन अति कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई है।
ठंड और घने कोहरे के साथ साथ राजधानी झेल रही प्रदूषण की मार
घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी इतनी कम हो गई है कि सड़को पर एक्सीडेंट की घटनाएं भी हो रही हैं। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से दिल्ली का तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस रह गया है और ठंड के साथ साथ दिल्ली तो प्रदूषण की मार भी झेल रहा है। दिल्ली की हवा के AQI की बात की जाए तो बेहद ही खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा दर्ज हुई है।
घने कोहरे के चलते नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर टकराए 12 वाहन
वहीं नोएडा में भी घने कोहरे से यमुना एक्सप्रेससवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेससवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर दयानतपुर गांव के समीप 12 वाहन एक दूसरे से घने कोहरे के चलते टकरा गए। ठिठुरन भरी ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने भी चेतावनी दे दी है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह घने कोहरे से विजिबिलिटी एक मीटर से कम भी हो सकती है।