Weather Update : इस बार सर्दी ने सारे रिकार्ड तोड़कर लोगों का हाल बुरा कर रखा है, शीतलहर से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के राज्यों में अभी ठंड का प्रकोप जारी रहने वाला है कड़ाके की ठंड के साथ साथ लोगों को कोहरा भी झेलना पड़ेगा।
आईएमडी का अलर्ट तीन दिनों तक कांपने वाली ठंड लोगों की निकालेगी जान
दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक घना कोहरा रहने की आईएमडी ने संभावनाएं जताई हैं और अगले तीन दिनों तक ठंड लोगों के लिए काफी भारी पड़ने वाली है। मौसम विभाग आज शनिवार के लिए कुछ राज्यों में ठंड और शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है और रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ठंड तोड़ रही अबतक के सारे रिकार्ड
इस बार सर्दी बिल्कुल कुल्लू मनाली, शिमला, जैसी पड़ रही है और वीकेंड शनिवार, रविवार को भी ठंड-शीतलहर से राहत नहीं मिल रही है धूप के दर्शन तो दुर्लभ हो गए हैं और मौसम विभाग ने रविवार 21 जनवरी को भी कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। आईएमडी ने बताया कि शनिवार को दिन में हल्की धूप दिख सकती है लेकिन शीतलहर चलती रहेगी।
राजधानी में कोहरे के चलते कम विजिबिलिटी के कारण IGI हवाई अड्डे पर कई फ्लाइट देरी से चल रही हैं और कुछ फ्लाइट रद्द हो गई हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेशवासियों को ठंड का सितम अभी आधी बची हुई जनवरी और परेशान करेगा। हाड़ कंपाने वाली ठंड लोगों को और टॉर्चर करेगी।

