Weather News: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा हैं। राजधानी और उसके आस-पास के कई इलाकों में बीते तीन दिनों से कड़ी धूप पड़ने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन मौसम विभाग ने आज दिल्ली सहित 10 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई हैं।
MP,UP में IMD का अलर्ट जारी
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली सहित 10 राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। तो वहीं उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर में होगी हल्की बारिश
मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर में भी हल्की बारिश बताई हैं। आज जम्मू-कश्मीर में प्रथम चरण में वोटिंग होनी है। राज्य में हल्की बारिश में ही लोग वोट डालेंगे।
यह भी पढ़े….अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने अचानक क्यों कहा कि वो जल्द पीएम मोदी से मिलेंगे? जानिए
इन 10 राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग का कहना हैं कि दिल्ली एनसीआर सहित हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, कर्नाटक के अंदर के कुछ हिस्से, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगले 24 घंटों में दक्षिण कोंकण और गोवा सहित तटीय कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी यह बारिश हो सकती है। मौसम के पूर्वानिुमान के अनुसार अंडमान और निकोबार सहित सिक्किम, हिमालय से सटे वेस्ट बंगाल के इलाके, बिहार, झारखंड, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और मध्य महाराष्ट्र में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
अगले तीन दिन तक रहेगी बारिश
IMD के अनुसार देश के दो राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही हैं। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया हैं। IMD का कहना हैं कि इसका असर दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा में भी देखने को मिल सकता हैं। कहा जा रहा हैं कि अगले दो से तीन दिन तक बारिश की स्थिति देखने को मिल सकती है।

