उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है। पिछले 10 दिनों तक मौसम में नरमी के बाद पारा एक बार फिर 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। बता दें कि तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। लोग गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में तापमान और बढ़ेगा। अगले एक हफ्ते तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।आज अयोध्या का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हालांकि दोपहर बाद धूप तेज हो गई। इससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई। दोपहर में कई लोग घरों में कैद होने को मजबूर दिखे।
उमस भरी गर्मी से बचने से लिए लोगों ने एसी, कूलर और पंखे का सहारा लिया। शहर में निकले लोगों ने बेल का शरबत और नींबू पानी को अपना हथियार बनाया और मुंह पर गमछा बांधकर निकले।आचार्य नरेद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के प्रो अमर नाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। हवा सामान्य गति से चलेगी। उमस भरी गर्मी से अभी लोगों को राहत नहीं मिलेगी।अगले 3 दिन फिर तापमान 40 डिग्री सेल्सियम का आंकड़ा छू सकता है। पूर्वी हवा के दिन भर चलने से एक तरफ जहां थोड़ी राहत मिलेगी, तो वहीं दूसरी ओर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

