भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और पहलवानों और बृजभूषण शरण सिंह के बीच चल रहे टकराव को लेकर आज यानि गुरुवार को मुजफ्फरनगर के शोरम गांव में खाप महापंचायत हुई. इस महापंचायत के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करते हुए बच्चों को उठाया गया है.जिसके चलते अब खाप प्रतिनिधि राष्ट्रपति से मिलेंगे|
राकेश टिकैत ने आगे बताया कि पहलवानों पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि ये बच्चे झूठ बोल रहे हैं इतना ही नहीं यह सारी सरकार की चाल है कि यूपी में हिंदू मुस्लिम किया, बिहार में लालू का परिवार तोड़ा, हरियाणा में चौटाला परिवार तोड़ा, गुजरात में भी यही किया जबकि पहलवान किसी जाति के नहीं हैं, इनकी जाति केवल तिरंगा है. हम भी विदेश में अपनी पार्टी का नहीं देश का झंडा लेकर जाते हैं. अगर न्याय नहीं मिलता तो पूरे देश में ये लड़ाई लड़ेंगे|
“राष्ट्रपति और गृह मंत्री से मिलेंगे”
राकेश टिकैत ने आगे बताया कि योद्धाओं की कोई जाति नहीं होती और अब ये पांच जून को ये मीटिंग कर रहे हैं तो करें, हम भी करेंगे और सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि हर खाप हर समाज की मीटिंग करेंगे साथ ही हम इंटरनेशनल फेडरेशन में भी जाएंगे जिसके चलते खाप चौधरियों की एक कमेटी भी बनेगी और राष्ट्रपति और गृह मंत्री से भी मुलाक़ात करेंगे तो वंही कल कुरुक्षेत्र में भी कुछ फैसले सुनाएंगे. राकेश टिकेट ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा की अब ये इन बच्चों का काम नहीं, अब ये हमारा काम है. आप के साथ सरकार की पार्टी के लोग भी हैं, लेकिन अभी कह रहे हैं कि मीटिंग में नहीं आ सकते क्योंकि उनका सरकार नुकसान कर देगी|

