वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को लेकर पूरे देश में सियासी माहौल गर्म है. जहां एक तरफ कई राजनीतिक दल इसका समर्थन कर रहे है, तो वहीं दूसरी तरफ कई दल इसका विरोध भी जता चुके हैं. ऐसे में इसी बीच एक बार फिर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि यह जो कानून PM मोदी (PM Modi) लेकर आये हैं, इससे वह हमारी वक्फ की संपत्तियों को छीनना चाहते हैं.
बीजेपी पर असदुद्दीन ओवैसी ने साधा निशाना
आपको बता दें कि AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, “आरएसएस और बीजेपी देश में मुसलमानों के खिलाफ जहर उगल रहे हैं. वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को लेकर सांसद ओवैसी ने कहा कि, “हमारे मुल्क में एक ऐसा कानून बनाया जा रहा है जिससे हमारी जमीनों को हमसे छीन लिया जाएगा. केंद्र में बैठे लोग यह कह रहे हैं कि पूरे देश में ओवैसी मुसलमानों को भड़का रहा है. लेकिन वो लोग खुद एक ऐसा कानून बना रहे हैं, जिससे हमारी मस्जिदों को हमसे छीना जा सके, और मुसलमानों को परेशान किया जा सके.
“बीजेपी हमसे हमारी संपति छीनना चाहती हैं”
इसके बाद ओवैसी ने आगे कहा कि, “मैं जानता हूं कि इन लोगों की नीयत और मकसद क्या है. हम लोगों ने एक बाबरी मस्जिद को तो खो दिया है, लेकिन अब और नहीं खोने देंगे. ये जो वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को PM मोदी लेकर आए हैं, इसके जरिए वो हमसे हमारी वक्फ की संपत्ति को छीनना चाहते हैं.
मुसलमानों के घरों को तोड़ा जा रहा है- ओवैसी
इसी के साथ ओवैसी ने बुलडोजर कारवाई पर भी सरकार पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि, ” देश को पीएम मोदी के बुलडोजरों ने मुसलमानों के घरों को नेस्तनाबूद कर दिया, तोड़ दिया है. बीजेपी ने मुसलमानों के मोहल्लों को चुन-चुन कर, एक-एक कर सब बर्बाद कर दिया है. वह लोग सिर्फ मुसलमानों के घरों को तोड़ रहे है. ओवैसी ने आगे कहा कि कोई महाराष्ट्र में कह रहा है कि मस्जिद में घुसकर मारूंगा तो कोई कुछ कह रहा है. मुसलमानों के खिलाफ देशभर में नफरत फैलाई जा रही है. जैसे हिटलर के जमाने में यहूदियों पर जुल्म होते थे वैसे ही आज देशभर में मुसलमानों के खिलाफ माहौल है.
ये भी पढ़ें…
UP Politics: मठाधीश-माफिया बयान पर अखिलेश की सफाई, “हमने मठाधीश मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की”
“ये मुसलमानों के खिलाफ है”
आपको बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी ने इससे पहले भी वक्फ बिल को को लेकर बयान दे चुके है. तो वहीं संसद में केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार 08 अगस्त को वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को पेश किया था. तब इस बिल को जेपीसी के पास भेज दिया गया. तो वहीं इस मामले पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि ये बिल मुसलमानों के खिलाफ है और नरेंद्र मोदी की सरकार जिस बिल को लेकर आई है उसके बाद तो वक्फ नाम की कोई चीज ही नहीं बचेगी.
किरेन रिजिजू ने पेश किया था वक्फ बिल
बता दें कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक 2024 को लेकर लोकसभा में पेश किया था। इससे पहले बिल के जरिए वक्फ कानून साल 1955 में कुछ महत्वपूर्ण संशोधन भी कराए जाएंगे, तो वहीं दूसरे बिल के जरिए मुसलमान वक्फ कानून 1923 को खत्म कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने 18 फरवरी 2014 को मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार के कार्यकाल में राज्यसभा में पेश किए गए वक्फ संपत्ति से जुड़े कानून को वापस लेने का विधेयक राज्यसभा में पेश करेंगे।

