Vrindavan News: धर्म और राष्ट्र सेवा में सक्रिय डॉ. अभिषेक वर्मा को हाल ही में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के प्रमुख, पूज्य स्वामी नृत्यगोपाल दास जी महाराज का स्नेहाशीर्वाद प्राप्त हुआ। यह सम्मान उन्हें एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मिला, जिसकी अध्यक्षता श्रीरामकृष्ण इंटरनेशनल के संस्थापक स्वामी महेंद्र दास गोपाल जी महाराज ने की।
डॉ. अभिषेक वर्मा, जो शिवसेना-एनडीए गठबंधन एवं चुनाव के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक हैं, को स्वामी जी ने एक भावुक पत्र के माध्यम से आशीर्वाद देते हुए “सनातन योद्धा” की उपाधि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. वर्मा का जीवन केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि वे धर्म, समाज और राष्ट्र सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।
स्वामी जी ने पत्र में लिखी ये बात
स्वामी जी ने पत्र में लिखा,”पुत्रवत प्रिय, डॉ. श्री अभिषेक वर्मा, मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक, शिवसेना-एनडीए गठबंधन एवं चुनाव। प्रभु श्रीरामचंद्र की असीम कृपा आप पर सदा बनी रहे।”
उन्होंने डॉ. वर्मा की कर्मनिष्ठा, साहस और संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन भावी पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत रहेगा। साथ ही उन्होंने आशा जताई कि डॉ. वर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
स्वामी नृत्यगोपाल दास जी महाराज ने डॉ. वर्मा के द्वारा हिंदू समाज को संगठित करने, गोमाता की सेवा और रक्षा करने और सनातन संस्कृति को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित करने की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि डॉ. वर्मा की यह धर्मयात्रा केवल आज के लिए नहीं है, बल्कि यह भविष्य में भी लोगों को रास्ता दिखाएगी। उनके कार्यों को श्रीराम की प्रेरणा से प्रेरित बताया गया। अंत में, स्वामी जी ने प्रार्थना की कि भगवान श्रीराम, डॉ. वर्मा को दीर्घायु, बल, बुद्धि और असीम ऊर्जा प्रदान करें ताकि वे हमेशा धर्म, समाज और राष्ट्र सेवा में अग्रणी बने रहें।
यह पत्र, जो श्रीरामकृष्ण इंटरनेशनल के मुख्य संरक्षक के रूप में स्वामी जी द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है, डॉ. अभिषेक वर्मा के जीवन और कार्यों के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान को दर्शाता है।
ये भी पढे़ं :-China Tianjin SCO: “हाथ मिलते हैं और नया युग बनता है, Modi‑Xi‑Putin की तियानजिन संगम वाद
ये भी देखें:- Ganesh Chaturthi 2025: पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबागचा राजा के लिए भक्तों की भारी भीड़

