लोकसभा के लिए चौथे चरण में आज 13 मई को देश के 10 राज्यों के 96 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसमें उत्तरप्रदेश के 13 सीटों पर मतदान हो रहा हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हैं जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान पहले 2 घंटे का मतदान हो चुका हैं। चौथे चरण में अभी तक सबसे ज्यादा मतदान सीतापुर लोकसभा सीट पर हुई हैं तो वहीं सबसे कम शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर हुई है। जानिए प्रदेश में अब तक का Voting Percentage
Voting Percentage : प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 11.67℅ मतदान
चौथे चरण में प्रदेश के 13 सीटों पर पहले 2 घंटों में 9 बजे तक 11.67℅ मतदान हुआ है। 13 सीटों पर अब तक हुए मतदान
- शाहजहांपुर – 5.94%
- खीरी – 12.21 %
- धौरहरा – 13.96%
- सीतापुर – 14.28%
- हरदोई – 13.96%,
- मिश्रिख – 12.92%
- उन्नाव – 11.85%
- फर्रुखाबाद – 13.15%
- इटावा – 7.06%
- कानपुर – 14.23%
- कन्नौज – 14.23%
- अकबरपुर -12.16%
- बहराइच – 14.04%
चौथे चरण में विपक्ष की साख दांव पर
चौथे चरण में यूपी के 13 सीटों पर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस चरण में विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी के नेता खुद मैदान में हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद कन्नौज से चुनावी मैदान में हैं। कन्नौज इस चरण की हॉट सीट मानी जा रही है।

