कानपुर में मतदान प्रतिशत उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग लगातार जारी हैं इसी दौरान एक बजे तक का मतदान प्रतिशत भी सामने आ चुका हैं आपको बता दें की सबसे ज्यादा बस्ती में 44.14 फीसदी मतदान हुआ है तो वंही सबसे कम कानपुर नगर में 23.51 फीसदी मतदान हुआ है|
अलीगढ में मतदान प्रतिशत
अब क्योंकि यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग अलीगढ़ में भी जारी है, इसी के साथ अलीगढ में तीन बजे तक 38.61 प्रतिशत मतदान हुआ है. जिसमें अलीगढ़ नगर निगम में 34 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद- खैर में 50 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद अतरौली में 51 प्रतिशत वोटिंग हुई है|
पीलीभीत में मतदान प्रतिशत
यूपी निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण में पीलीभीत में भी वोटिंग हो रही है. पीलीभीत में तीन बजे तक 50.48 प्रतिशत मतदान हो चुका है, तीन बजे तक पीलीभीत नगर पालिका में 41.76%, पूरनपुर नगर पालिका में 45.90%, बीसलपुर नगर पालिका में 36.80%, पकड़िया नौगवां में 43%, जहानाबाद नगर पंचायत में 41.24%, न्यूरिया हुसैनपुर में 41.64%, बरखेड़ा नगर पंचायत में 48.22%, गुलड़िया भिण्डारा में 59.17%, कलीनगर नगर पंचायत में 41.25% और बिलसंडा नगर पंचायत में 43.76% मतदान हो चुका है|
शराब बटंवा रहे पुलिसकर्मी सस्पेंड
दरअसल गाजियाबाद के मोदीनगर में पीआरवी पर तैनात तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड किए जा चुके है ,साथ ही आपको बता दें की इस मामले को लेकर एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि इनके खिलाफ मुकदमा लिखा गया है कि प्रत्याशी के साथ दारू बंटवा रहे थे|

