उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी हैं,इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखपुर के कन्या प्राथमिक विद्यालय में वोट डाला है |
सीएम योगी ने वोट डालने से पहले ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के नगर निकाय के प्रथम चरण के चुनाव में आज 37 जनपदों में प्रातः 07 बजे से मतदान होना है. नगर निकाय चुनाव-2023 नगरीय क्षेत्र के विकास एवं इसकी बुनियादी सुविधाओं के साथ ही प्रदेश के बारे में देश और दुनिया की धारणा को बदलने का महत्वपूर्ण अवसर होगा. सकारात्मक सोच की डबल इंजन सरकार का सहयोग करने वाले नगर निकाय के चुनाव में अपना मतदान अवश्य करें. याद रखिए, मतदान आपका अधिकार भी है और कर्तव्य भी.”
CM योगी ने दी प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री ने वोट डालने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आज नगर निकाय चुनाव-2023 के लिए गोरखपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान हमारा अधिकार होने के साथ ही प्रमुख कर्तव्य भी है. अपने नगर निकाय को और अधिक सशक्त करने के लिए आप भी मतदान अवश्य करें. भारत माता की जय. मतदाताओं से अपील करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा की प्रदेश में 4.32 करोड़ से अधिक मतदाता भाग ले रहे हैं और प्रदेश की जनता नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ और सुंदर बनाने के लिए मतदान ज़रूर करें साथ ही हम सबको मिलकर स्मार्ट सिटी बनानी है, प्रदेश की तरक्की और अपने नगर निकाय को और अधिक सशक्त करने के लिए के लिए आप सभी का मत ज़रूरी हैं तो आगे आकर ज़्यादा से ज़्यादा मतदान करें,मतदान के बाद सीएम योगी ने विक्ट्री साइन भी दिखाया|

आपको बता दें कि प्रथम चरण के दौरान प्रदेश प्रदेश के 37 जिलों में मतदान हो रहा है. पहले चरण में 4 मई को सूबे के, सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के 37 जिलों में मतदान हो रहा है. इस दौरान करीब 2.40 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे साथ ही महापौर और पार्षद पद के लिए मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से होगा, जबकि बाकी पदों के लिए मतदान बैलेट पेपर से होगा|
कब होगी दुसरे चरण की वोटिंग
11 मई को दुसरे चरण की वोटिंग होती हैं साथ ही 13 मई को मतगणना होगी.

