Virat Kohli-Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा के घर दूसरी बार खुशी की किलकारियां गूंजी हैं। अनुष्का ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अनुष्का ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। मंगलवार, 20 फरवरी को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया. अनुष्का ने अपने पोस्ट में लिखा “भगवान की कृपा और बड़ों के आशीर्वाद से, हमारे घर में 15 फरवरी को एक बेटे का स्वागत हुआ। वामिका के भाई का नाम अकाय है।” हम अकाय के लिए आशीर्वाद और एक सुंदर भविष्य की आशा करते हैं।”

बता दें कि अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबरें काफी समय से मीडिया में चल रही थी। हालांकि, 15 फरवरी को अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया। यह दूसरी बार है जब अनुष्का के घर किसी नवजात की मीठी किलकारी गूंजी है। इससे पहले अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम वामिका है। अब अनुष्का शर्मा के घर एक नन्हा मेहमान आया है। इस खबर पर बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई दी है.