सोशल मीडिया पर एक वीडियो ताबड़तोड़ ट्रेंड में बना हुआ है दरअसल दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री ने पायलट के साथ मारपीट कर दी। फ्लाइट दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरती कि उससे पहले इस यात्री ने पायलट पर हमला कर हाई वोल्टेज ड्रामा कर डाला।
जानें पूरा मामला
अब इसको लेकर कुछ लोग तो यात्री की इस हरकत को गलत ठहराते हुए कह रहें हैं पायलट के साथ यूं मारपीट करना ठीक नहीं तो कुछ लोग कह रहें हैं एयरलाइंस कंपनियां अपनी मनमानी कर रहीं हैं तो ऐसे में यात्रियों का गुस्सा आना लाज़मी है। अब आगे आपको बताते हैं पूरा मामला क्या रहा।
ये भी पढ़ें : बसपा सुप्रीमो मायावती के 68वें जन्मदिन पर जानें उनका राजनीतिक सफर…
पायलट फ्लाइट के देरी से उड़ने की घोषणा कर रहा है और तभी एक यात्री उठता है और पायलट के साथ मारपीट कर देता है। एयर होस्टेस यात्री को रोकते हुए कहती हुई आपको सुनाई दे रही होगी कि आप ऐसा नहीं कर सकते और बाकी के यात्री भी गुस्से में कहते हैं कि हम पागल हैं जो इतनी देर से ऐसे बैठे हैं। बता दें ये फ्लाइट पहले से ही कई घंटे लेट थी और जो पायलट देरी की घोषणा कर रहा था उसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) मानदंडों का पालन करने की वजह से पिछले क्रू की जगह लाया गया था।
पायलट को मारने वाली की हुई पहचान इंडिगो ने पुलिस में शख्स की शिकायत कराई दर्ज
जिस यात्री ने पायलट के साथ मारपीट की उसकी पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है और इंडियो ने यात्री साहिल कटारिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। साथ ही वजह भी बताई कि क्यों फ्लाइट की उड़ान में देरी हुई। इंडिगो ने बयान में कहा पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी शून्य होने के कारण फ्लाइट संचालन में दिक्कत हुई। घने कोहरे की वजह से पूरे दिन हमारा परिचालन प्रभावित रहा हमने यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया लेकिन हमारी वजह से यात्रियों को देरी की असुविधा के लिए हमें खेद है।

