Ghaziabad News : नवनियुक्त नगर निगम आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने सोमवार की शाम को अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करेत हुए उन्होंने कहा कि सामुदायिक सुविधाओं को लेकर एक ठोस प्लानिंग बनाकर बेहतरीन बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने जी-20 को लेकर कहा कि जी-20 को लेकर किए जाने वाली व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
33 सुविधाओं में होगा सुधार
विक्रमादित्य मलिक ने कहा की कूड़े का निस्तारण वैज्ञानिक विधि से करने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका फोकस यह होगा कि नगर निगम से जनता को उपलब्ध कराए जाने वाली 33 सेवाओं में सुधार हो। इसके लिए महापौर तथा पार्षदों के साथ मिलकर ठोस रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण में कहां कमी हो रही है उसमें सुधार किया जाएगा।
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए काम करेंगे
विक्रमादित्य मलिक ने बताया कि वे बनारस में संयुक्त निगम आयुक्त रह चुके हैं। नगर निगम में जो काम किया था उस तजुर्बे का इस्तेमाल कर बेहतर ढंग से काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि नगर नाम की आय बढ़ाने के लिए भी विशेष तौर पर कार्य किया जाएगा साथ ही शहर की जरूरत के हिसाब से कल्चरल एक्टिविटीज व स्पोर्ट्स के लिए खासतौर पर काम किया जाएगा। कुछ प्रोजेक्ट इस पर बनाए जाएंगे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों से भी सुझाव लिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : विदेशी फूलों से सेजेंगे कान्हा, इस्कॉन नोएडा जन्माष्टमी के लिए तैयार

