उमेश पाल हत्याकांड को भले ही काफी महीने भर से हुए ज्यादा का समय हो गया हो लेकिन अभी भी केस में शामिल 5 शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहें हैं। इनको तलाशने के लिए कई राज्यों में पुलिस और एसटीएफ की टीम ताबड़तोड़ छापेमारी करने में जुटी हुई है। इसी बीच यूपी पुलिस को मेरठ से एक बड़ा सुराग हाथ लगा है कि हत्यारे कई दिनों तक यूपी में बेखौफ घूमते रहे।
दरअसल उमेश पाल हत्याकांड में शामिल प्रयागराज का बमबाज गुड्डू मुस्लिम का मेरठ से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। उमेश पाल का क़त्ल करने के बाद शूटर गुड्डू मुस्लिम 5 मार्च को अतीक के करीबी डॉक्टर अखलाक के घर मेरठ पहुंचा था गुड्डू मुस्लिम। मोस्ट वांटेड गुड्डू मुस्लिम को अखलाक के घर में पनाह मिली थी।
शूटर गुड्डू मुस्लिम 5 मार्च को अतीक के बहनोई डॉक्टर अखलाक के घर मेरठ पहुंचा था ,डॉक्टर अखलाक समेत पूरा परिवार गुड्डू मुस्लिम की आवभगत में भी जुटा था। वहीं अतीक के बहनोई अखलाक को 2 अप्रैल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। अखलाक पर उमेश पाल हत्याकांड में शामिल बमबाज गुड्डू मुस्लिम को शरण देने और फंडिंग का आरोप है।
वहीं सूत्रों के मुताबिक ये भी जानकारी सामने आ रही है कि अतीक का बेटा असद दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कई दिन तक छिपा हुआ था। बताया जा रहा है कि अखलाक की बेटी से असद की शादी भी होने वाली थी, लेकिन शादी से पहले ही असद ने उमेश पाल की खुलेआग हत्या कर दी गई जिसके बाद से लगातार वो पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है।
आरोपी शूटर्स को पकड़ने के लिए पुलिस ने इनाम की रकम ढाई लाख से रूपये बढ़ाकर पांच लाख रख दी है। लगातार पुलिस और एसटीएफ की टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए जुटी पड़ी है। अतीक की पत्नी शाइस्ता भी अभी पुलिस के हत्थे नहीं आ पाई है उस पर भी पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है।
वहीं अतीक को उमेश पाल किडनैपिंग मामले में उम्रकैद की सज़ा हो चुकी है और अशरफ अहमद बरी हो चुका लेकिन केस चल रहा है क्योंकि अशरफ पर 52 केस हैं 17 साल पुराने उमेश पाल अपहरण केस में बीते दिनों प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुनाया था। कोर्ट ने बाहुबली अतीक अहमद समेत 3 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

