उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली हैं,भाजपा,सपा जैसी पार्टियों ने अपनी पूरी ताक़त झोंक दी इन चुनावो में जीत हासिल करने के लिए,सभी पार्टियों के सभी नेताओं की सांसें मानो थम सी रही है जैसे जैसे मतदान के परिणाम घोषित होने जा रहे हैं,आपको बता दें की यूपी के नगर निकाय चुनाव 2 चरणों में समाप्त हुए हैं पहला चरण 4 मई को और दूसरा चरण 11 मई को हुआ था,साथ ही आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 353 केंद्रों पर यूपी निकाय चुनाव के वोटों की गिनती होने जा रही हैं |
नहीं निकाल सकते विजय जुलूस
दरअसल पुलिस प्रसाशन की तरफ की राज्य की सुरक्षा वको मद्देनज़र रखते हुए यह फैसला लिया गया हैं कि निकाय चुनाव में जीत के बाद कोई भी प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगा. राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से इसको लेकर सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं.अब क्योंकि यूपी राजनीतिक तौर से देश के सबसे अहम राज्यों में से एक है इस दौरान इन चुनावों को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है तो वंही आपको बता दें की निकाय चुनाव के रिजल्ट के साथ ही आज यूपी के 17 बड़े शहरों को नए मेयर, नगरपालिका को नए चेयरमैन और वार्ड को नए वार्ड सदस्य भी मिल जाएंगे, जिनके ऊपर शहरों और कस्बों के विकास की जिम्मेदारी होगी |

