Vande Bharat Trains Flagged Off : पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 सितंबर 2023 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये नौ ट्रेनें ग्यारह राज्यों राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी।
इन रास्तों पर सबसे तेज़ ट्रेन वंदे भारत (Vande Bharat)
जहां पर आज वंदे भारत (Vande Bharat) चलेगी उन मार्गों पर अब तक की सबसे तेज़ ट्रेन की तुलना में, वंदे भारत ट्रेनें राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी और कासरगोड-तिरुवनंतपुरम के बीच यात्रा के समय में तीन घंटे की कटौती करेंगी। वहीं हैदराबाद-बेंगलुरु के लिए ढाई घंटे से ज्यादा का समय कम होगा। तिरुनेलवेली मदुरै चेन्नई के लिए दो घंटे से अधिक समय की बचत होगी। रांची-हावड़ा, पटना-हावड़ा और जामनगर-अहमदाबाद के बीच आने-जाने में लगभग एक का समय बचेगा। उदयपुर और जयपुर के बीच लगभग आधा घंटा से समय कम लगेगा।
इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी
केरल के दो महत्वपूर्ण शहर कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत (Vande Bharat) से जुडेंगे। राजस्थान की राजधानी जयपुर और उदयपुर भी वंदे भारत (Vande Bharat) से जोड़ो जाएंगे। दक्षिण भारत के दो राज्यों आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दो शहर विजयवाड़ा और चेन्नई की बीच चलाई जाएगी वंदे भारत (Vande Bharat)। तमिलनाडु के दो और शहरों को मिलेगी वंदे भारत (Vande Bharat) की सौगात तिरुनेलवेली-चेन्नई के बीच चलाई जाएगी। गुजरात के दो शहरों को जामनगर और अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी वंदे भारत। झारखंड और पश्चिम बंगाल को राजधानी रांची और हावड़ा के बीच चलाई जाएगी। तेलंगाना और कर्नाटक में सिकंदराबाद (काचेगुडा) और बेंगलुरु (यशवंतपुर) को वंदे भारत की मिलेगी सौगात। ओडिशा के राउरकेला और पुरी के बीच चलाई जाएगी। बिहार की राजधानी पटना और पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर की मध्य रफ्तार भरेगी वंदे भारत।
ये भी पढ़ें : Pari-Raghav की शादी की रस्में जारी, जानें शादी के फंक्शन का पूरा शेड्यूल
महत्वपूर्ण गंतव्य कौन से हैं?
राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी और तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई ट्रेनें पुरी और मदुरै के महत्वपूर्ण धार्मिक शहरों को जोड़ेंगी। विजयवाड़ा-चेन्नई वंदे भारत ट्रेन रेनिगुंटा मार्ग से संचालित होगी और तिरुपति तक कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। उम्मीद है कि त्योहारी सीजन आने पर नई ट्रेनों से यात्रा का अनुभव सुगम होगा। भारतीय रेलवे अगले साल इस वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पहले वंदे भारत और वंदे मेट्रो का स्लीपर संस्करण लॉन्च करने की भी योजना बना रहा है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि सेमी-हाई स्पीड ट्रेन श्रृंखला में 22 कोच और एक लोकोमोटिव के साथ एक गैर-वातानुकूलित पुश-पुल संस्करण भी होगा, जिसे अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया जाएगा।

