Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट की दुनिया में एक नया सितारा उभरकर सामने आया है। बिहार के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचते हुए टी-20 और आईपीएल में एक साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वैभव ने आईपीएल में केवल 35 गेंदों में शतक ठोककर सनसनी मचा दी और भारत की ओर से आईपीएल इतिहास का सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
क्रिस गेल के बाद दुनिया में दूसरे सबसे तेज शतक
वैभव का यह कारनामा सिर्फ भारतीय रिकॉर्ड तक सीमित नहीं है। वह अब आईपीएल के इतिहास में दुनिया के दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में पहले स्थान पर अब भी वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2013 में 30 गेंदों में शतक जड़ा था। वैभव ने भारत के युसूफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2010 में 37 गेंदों में शतक लगाया था।
टी-20 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड
जहां एक ओर वैभव ने आईपीएल में रफ्तार का रिकॉर्ड बनाया, वहीं दूसरी ओर उन्होंने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
- वैभव सूर्यवंशी – 14 साल 32 दिन
- विजय जोल – 18 साल 118 दिन
- परवेज हुसैन – 18 साल 179 दिन
- गुस्ताव मैककॉन – 18 साल 280 दिन / 282 दिन
इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही विजय जोल के नाम था, जिन्होंने 18 साल की उम्र में शतक लगाया था। वैभव ने यह उपलब्धि उनसे पूरे 4 साल पहले हासिल कर ली, जो इस खेल में उनकी अपार संभावनाओं को दर्शाता है।
अनकैप्ड खिलाड़ियों में भी वैभव शीर्ष पर
इतना ही नहीं, वैभव अब आईपीएल इतिहास में अनकैप्ड खिलाड़ियों (जो अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेले हैं) में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने प्रियांश आर्य का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इसी सीज़न में 39 गेंदों पर शतक लगाया था।
ये भी पढ़ें : Delhi News : पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आज व्यापारियों का ‘दिल्ली बंद’, 100 से अधिक बाजारों में रहेगा सन्नाटा
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time

