उत्तर प्रदेश के अमरोहा में आज पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है। बात दें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य ने नशे की अवैध खेप का बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली और अन्य राज्यों से अवैध रूप से नशीली प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा लाया जा रहा था जिसे धनोरा पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से 72 हजार नशीले कैप्सूल 2 हजार नशीले इंजेक्शन पकड़े गए है जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रूपये से ज्यादा है। पुलिस ने 5 आरोपियों के पास से नशीली दवाइयां 46 हजार रूपए और दो मोटरसाइकिल बरामद किए है।
बता दें कि यह पूरा मामला अमरोहा के थाना मंडी धनोरा का है जहां नशीली प्रतिबंधित दवाइयों को अन्य राज्यों से लाकर यूपी के कई बड़े शहरों में सप्लाई की जाती थी। पुलिस और एसओजी की टीम ने बदायूं, दिल्ली, आगरा सहित कई बड़े शहरों में छापेमारी कर नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद किया है। आरोपियों के पास से 72 हजार नशीली दवाई के कैप्सूल 2 हजार इंजेक्शन जिनकी कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोटरसाइकिल सहित 46 हजार रुपए भी बरामद किए हैं।
5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है
बताया जा रहा है आरोपी ऑनलाइन कई बड़े यूपी के शहरों में नशीली दवाइयां ऑर्डर पर सप्लाई करते थे। आरोपियों ने प्रकाश फार्मा कंपनी जनपद संभल के के नाम से बोर्ड लगा रखा था। जिस से मासूम नौजवान बच्चों का चंद पैसों के लालच में भविष्य खराब कर रहा था। आरोपी युवक दिल्ली सहित कई यूपी के बड़े शहरों में ऑनलाइन नशीली दवाइयां का काला कारोबार करते थे।
पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बताया कि हम इंटेलिजेंस और पुलिस की मदद से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से अवैध नशीली दवाइयां बरामद की गई है जिनकी कीमत 10 लाख रूपये बताई जा रही है। आरोपी प्रकाश फार्मा के नाम से फर्म चला रहे थे और अभी यह लोग सप्लायर के रूप में नशीली दवाइयों को सप्लाई कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि ये लोग आवश्यकता के अनुसार लोकल पब्लिक को भी सप्लाई करते थे। 5 लोगों में से 3 लोग संभल के हैं। एक अमरोहा के हैं और एक बदायूं का है।

