UPSC CSE Final Result Out : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार, 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवारों की प्रतीक्षा आज समाप्त हुई। जो उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
इस साल की टॉपर रही शक्ति दुबे
इस वर्ष प्रथम स्थान प्रयागराज की शक्ति दुबे ने हासिल किया है, जिन्होंने अपने निरंतर परिश्रम और समर्पण से यह मुकाम प्राप्त किया। वहीं हर्षिता गोयल ने दूसरा स्थान प्राप्त कर पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
तीसरे से लेकर दसवें स्थान तक के टॉपर्स की सूची इस प्रकार है:
| रैंक | नाम |
| 1 | शक्ति दुबे (Prayagraj) |
| 2 | हर्षिता गोयल |
| 3 | Donre Archit Parag |
| 4 | Shah Margi Chirag |
| 5 | आकाश गर्ग |
| 6 | कोमल पूनिया |
| 7 | आयूषी बंसल |
| 8 | Vedant Jindal |
| 9 | Ananya Tiwari |
| 10 | Rishabh Jain |
UPSC फाइनल रिजल्ट का विवरण
कुल चयनित उम्मीदवार
इन अभ्यर्थियों को IAS, IPS, IFS सहित अन्य ग्रुप A और B सेवाओं में नियुक्त किया जाएगा। आयोग ने यह परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं।
श्रेणीवार चयन विवरण
| श्रेणी | उम्मीदवारों की संख्या |
| सामान्य (General) | 335 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 109 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 318 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 160 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 87 |
दिव्यांग श्रेणी में भी हुआ चयन
कुल PwBD उम्मीदवारों की संख्या: 45
- PwBD-1 (दृष्टिबाधित): 12
- PwBD-2 (श्रवण बाधित): 8
- PwBD-3 (गतिशीलता प्रभावित): 16
- PwBD-5 (अन्य दिव्यांगता): 9
भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा
UPSC की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक माना जाता है। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही प्रतिभाशाली उम्मीदवारों को मिलती है।
यह परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS) सहित अन्य शीर्ष सेवाओं में चयन के लिए आयोजित की जाती है।
ये भी पढ़ें : Delhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर जारी, पारा 41 डिग्री के पार
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time

