आज की लड़कियां किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं बल्कि आज की लड़कियां लड़को से भी आगे देश और दुनिया में अपना परचम लहरा रहीं हैं। UPPSC 2022 परीक्षा के नतीजे आज घोषित हो चुकें हैं, लड़कियों ने टॉप मार के लड़को पछाड़ दिया है।
परीक्षा में 364 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। जिनमें से 110 लड़कियों ने सफलता का परचम लहराया है परीक्षा की टॉपर भी एक छात्रा है, जिसका नाम दिव्य सिकरवार है। इसके अलावा टॉप 10 में भी 8 लड़कियां शामिल हैं। आंकड़ो से आपने अंदाजा लगा ही लिया होगा कि यूपी पीसीएस की परीक्षा में लड़कियों ने लड़को को पीछे कर देश को और भी ज्यादा गौरवान्वित कर दिया है।
दिव्या के बाद इन लड़कियों के नाम भी हैं शामिल:-
तीसरे नंबर पर बुलंदशहर की नम्रता सिंह हैं।

चौथे नंबर पर उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता हैं।
पांचवे नंबर पर अंबेडकरनगर के कुमार गौरव हैं।
छठवें नंबर पर लखनऊ के सल्तनत प्रवीण है।
सातवें नंबर पर एमपी की मोहसिना बानो है।
आठवें नंबर पर प्रयागराज की प्रायजक्ता त्रिपाठी है।
नौंवे नंबर पर आगरा की ऐश्वर्या दुबे है।
UPPSC द्वारा रिकॉर्ड 10 माह में पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2022 में सफल सभी अभ्यर्थियों को बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 7, 2023
इस परीक्षा में प्रदेश की बेटियों की रिकॉर्ड सफलता एवं लगभग हर जनपद का प्रतिनिधित्व 'नए उत्तर प्रदेश' की नई तस्वीर है।
वहीं इस अवसर पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी पीसीएस 2022 में चुने गए सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी है। दूसरे नंबर पर लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय हैं।

