कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ साथ यूपी में हुए नगर निकाय चुनाव के भी नतीजे आज यानि 13 मई को आने हैं लेकिन सूबे में ऐसी कई सीटें हैं जहां दिग्गज नेताओं के लिए मुश्किलें आ रहीं हैं। सपा पार्टी अपने गढ़ इटावा में आगे चल रही लेकिन मैनपुरी में सपा, भाजपा और बसपा में कांटे की टक्कर चल रही है।
रामगोपाल ने ये उम्मीद भी जताई थी कि पहले चरण की तरह दूसरे चरण की वोटिंग में सपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। वहीं शिवपाल यादव ने कहा था कि इटावा हमारा ग्रह जनपद है। यहां की जनता हमारा परिवार है। इसके साथ ही उन्होंने परिवारवाद के सवाल पर कहा कि हमारी पार्टी में परिवारवाद नहीं है। सपा का हर कार्यकर्ता जनता के बीच जाता है।
जिले में 3 नगर पालिका परिषद और 3 नगर पंचायत की सीट हैं. इसमें इटावा नगर पालिका परिषद, जसवंत नगर नगर पालिका परिषद, भरथना नगर पालिका परिषद और इकदिल नगर पंचायत, लखना नगर पंचायत और बकेवर नगर पंचायत है। शाम तक यूपी निकाय चुनाव में कौन बाजी मारेगा सारी तस्वीर फाइनल रिजल्ट के आते ही सामने आ जाएगी।

