Up News: योगी सरकार ने यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यूपीसीडा में तैनात पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया। कहा जा रहा हैं। कि ये अधिकारी कई सालों से ट्रांसफर को लेकर सीरियस नहीं थे, जिसके बाद यूपी सरकार ने ये फैसला लिया।
तबादले के आदेश का नही किया पालन
सरकार का आरोप है कि इन सभी अधिकारी और कर्मचारियों को सरकार ने तबादले को लेकर कई बार इत्तिला किया, लेकिन तबादले को लेकर ये सीरियल नही हुए जिसके बाद सरकार ने ये कदम उठाया। ये अधिकारी व कर्मचारी कई स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद भी पिछले 25-30 वर्षों से जमे हुए थे। वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 में कई कार्मिकों का स्थानांतरण किया गया था, लेकिन संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अपने करीबी कार्मिकों को कार्यमुक्त न करके उन्हें अपने पास ही रखा गया। शासन द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कई बार पत्र भेजा गया।
और भी लिस्ट हो सकती हैं जारी
इन अधिकारियों में राजेंद्र भाटी डीजीएम आर.ए गौतम सीनियर मैनेजर, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, गुरविंदर सिंह सीनियर मैनेजर, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, आरके शर्मा सीनियर मैनेजर, नोएडा अथॉरिटी, के.एन श्रीवास्तव यूपीएसआईडीसी व यमुना विकास प्राधिकरण को सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा कई ओर भी सस्पेंशन की तलवार लटक सकती है। बताया गया कि आगामी दो से तीन दिनों में नई ट्रांसफर लिस्ट भी जारी हो सकती है, जिसको लेकर तीनों प्राधिकरण में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

