UP NEWS: यूपी सरकार ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरनल मुशर्रफ के परिवार की जमीन को शत्रुघोषित कर दिया हैं। बता दें कि मूशर्रफ के परिवार की 66 बीघा जमीन बागपत के गांव कोताना में स्थित हैं। जिला मजिस्ट्रेट का कहना हैं। कि इस भूमि को गृह-मंत्रालय के निर्देश पर शत्रु साबित कर दिया गया हैं। साथ ही इस जमीन को नीलाम करने की तैयारी भी शुरु कर दी गई हैं।
विभाजन से पहले की हैं ये जमीन
बता दें पाक के पूर्व राष्ट्रपति की यह जमीन बंटवारे से पहले की हैं। परवेज मुशर्रफ का परिवार बंटवारे से पहले भारत में ही रहा करता था लेकिन बंटवारे के बाद ये पाकिस्तान चले गए। लेकिन इनकी सम्पूर्ण संपत्ति भारत में रह गई। कई सालों से स्थानीय लोग ही इस भूमि पर कृषि कर रहे थे। लेकिन अब सरकार ने परवेज मूशर्रफ के भाई की 13 बीघा जमीन को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया हैं। जिसकी कीमत लगभग 1.40 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
66 बीघा जमीन और होगी नीलाम
अब पाकिस्तान में रह रहे परवेज मूशर्रफ की 66 बीघा जमीन को भी सरकार ने शत्रु घोषित कर दिया हैं। डीएम जेपी सिंह का कहना हैं कि पहले राजस्व अभिलेखों ने इसे शत्रु संपत्ति के रुप में दर्ज कराया था लेकिन अब इसे नीलाम करने की तैयारी कराई जा रही हैं।
शत्रु संपत्ति किसे कहा जाता
शत्रु संपत्ति इस संपत्ति को कहा जाता हैं जो भारत और पाकिस्ताने के विभाजन के समय पाक चले गए थे और उनकी जमीन भारत में रह गई थी। इस तरह की सभी संपत्तियों को भारत सरकार की निगरानी में रखा जाता हैं। और शत्रु संपत्ति के तहत नीलाम कर दिया जाता हैं।
विकास कार्यों में उपयोग होगा निलामी का पैसा
परवेज मूशर्रफ की 66 बीघा जमीन को बागपत जिला प्रशासन द्वारा तेजी से नीलाम करने की योजना बनाई जा रही हैं। साथ ही कहा जा रहा हैं नीलामी से जो भी पैसा मिलेगा वह सभी जिले के विकास कार्यों के उपयोग में लगाया जाएगा।

