UP News : देश में आगामी आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश (UP News) में आईपीएस अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। रविवार को 8 आईपीएस अधिकारियों, 18 एएसपी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) और 39 डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) के तबादले किये गये. गौरतलब है कि इन तबादलों के तहत गौतमबुद्ध नगर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार सिंह, कृष्णकांत सरोज और एसीपी पवन गौतम का भी तबादला कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें..
Ghaziabad : गाजियाबाद के सबसे पुराने तुराब नगर बाजार का नाम बदलकर सीता राम बाजार करने की उठी मांग
साथ ही डीएसपी राजकुमार मिश्रा को गौतमबुद्ध नगर में तैनात किया गया है. सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला विवरण इस प्रकार है:
- अभिनव त्यागी प्रयागराज से कुशीनगर
- 2.आदित्य बंसल मेरठ से मुजफ्फरनगर
- 3.चिराग जैन प्रयागराज से आज़मगढ़
- विक्रम दहिया झाँसी से पीलीभीत
- अनुकृति शर्मा बुलन्दशहर से संभल
- अभिजीत कुमार बरेली से फ़तेहपुर
- मानुष पारीक गोरखपुर से अंबेडकर नगर
- मनोज कुमार रावत बुलन्दशहर से गोण्डा
इसके अलावा, गौतमबुद्ध नगर में अधिकारियों के पदों में बदलाव देखने को मिला है। एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार सिंह को लखनऊ, साइबर क्राइम निदेशक कृष्ण कांत सरोज को गौतमबुद्धनगर से वाराणसी और अपर पुलिस आयुक्त पवन गौतम को खीरी भेजा गया है। इस बीच, बरेली में रहे डीएसपी राजकुमार मिश्रा को गौतमबुद्ध नगर में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है.

