UP News: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और सुभासपा के मौजूदा विधायक अब्बास अंसारी को सोमवार को कोर्ट ने जमानत दे दी. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हथियार लाइसेंस मामले में जमानत दे दी है. उनकी जमानत के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या अब्बास अंसारी अब जेल से रिहा होंगे और अपने परिवार के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।
अब्बास अंसारी पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने शूटिंग प्रतियोगिताओं के बहाने विदेशी हथियार खरीदने का आरोप लगाया था। इस मामले के कारण पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उनकी जमानत रद्द कर दी थी। हालांकि, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. यह जानकारी अब्बास के वकील कपिल सिब्बल ने दी, जिन्होंने कहा कि एफआईआर में उल्लिखित घटना अब्बास के जन्म से भी पहले की है।
ये भी पढ़ें..
सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद अब्बास को तुरंत जेल से रिहा नहीं किया जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि उसके खिलाफ और भी कई मामले दर्ज हैं

