UP News : उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर एक बार फिर दरवाज़े पर है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस विभाग में 19,220 सिपाही पदों पर भर्ती निकालने का फैसला किया है। यह फैसला न केवल राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा, बल्कि हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका भी देगा।
भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती (UP News) एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। सरकार मई के पहले सप्ताह में भर्ती की आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर सकती है। इसके बाद ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस बार कुल 19,220 पदों पर सिपाही भर्ती की जाएगी, जो विभिन्न विभागों में बांटी गई है:
सशस्त्र पुलिस बल (PAC): 12,281 पद
विशेष सुरक्षा बल (SSF): 1,341 पद
महिला वाहिनी (लखनऊ, गोरखपुर, बदायूं): 2,282 पद
नागरिक पुलिस: 3,245 पद
घुड़सवार पुलिस: 71 पद
यह पहली बार नहीं है जब यूपी सरकार इतनी बड़ी संख्या में भर्ती ला रही है। इससे पहले भी राज्य में 60,244 पदों पर सिपाही भर्ती की प्रक्रिया पूरी की गई थी। अब एक बार फिर इतनी बड़ी संख्या में भर्ती निकालना, सरकार की रोजगार देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
भर्ती प्रक्रिया का प्रारूप
विज्ञप्ति जारी – मई के पहले सप्ताह में
ऑनलाइन आवेदन – विज्ञप्ति के बाद
लिखित परीक्षा – आवेदन प्रक्रिया के बाद
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
दस्तावेज़ सत्यापन और फाइनल मेरिट लिस्ट
ये भी पढ़ें : Delhi News : पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आज व्यापारियों का ‘दिल्ली बंद’, 100 से अधिक बाजारों में रहेगा सन्नाटा
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time