माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में 12वीं में जहां 75.52 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। वहीं 10वीं में 89.78 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। बता दे कि इसमें सफल लड़कों का प्रतिशत 86.64 रहा जबकि, सफल लड़कियों का प्रतिशत 93.34 रहा।
हाईस्कूल में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं दूसरे नंबर पर कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय जबकि अयोध्या की मिसख्त नूर ने तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं शुभ छापरा ने इंटर की परीक्षा में 97.80 प्रतिशत अंक लाकर यूपी में टॉप किया है। बता दें कि 58 लाख से अधिक दसवीं और बारहवीं के परीक्षार्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको यूपी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जोकि है upresults.nic.in
इसके बाद यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं रिजल्ट के नाम के लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद अपने डिटेल्स डालें और सबमिट कर दें
इतना करते ही आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा

