रायबरेली नगर निकाय चुनाव को लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है उसी के तहत आज अमेठी वह रायबरेली के दौरे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का दौरा रहा।
स्मृति ईरानी ने रायबरेली नगर पंचायत के परशदेपुर में आयोजित प्रधानमंत्री के द्वारा मन की बात संवाद में परशदेपुर और नसीराबाद के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों व पार्टी कार्यकर्ताओं वह जनता के साथ संवाद को सुना और केंद्र सरकार के द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचे की बात कही।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जनप्रतिनिधियों व नगर पंचायत प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात संवाद सुनने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि संवाद का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जोर दिया गया।
वहीं मन की बात को लेकर स्मृति ईरानी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा का आज एक अनोखा इतिहास बना चुका है। आज 100 वां एपिसोड सुनते हुए किसी राजनीतिक पार्टी पर कुछ भी ना बोलते हुए आई हुई जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट की अपील के साथ अपनी बात को उन्होनें विराम दिया।

