केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी की रविवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। अचानक रविवार देर रात 10 बजकर 50 मिनट पर उनको सीने में जकड़न की शिकायत हुई जिसके बाद मंत्री को दिल्ली AIIMS में तुरंत भर्ती कराया गया जी किशन रेड्डी को कार्डियो न्यूरो सेंटर के कार्डियक केयर यूनिट में एडमिट किया गया है।
जी रेड्डी ने रविवार को पीएम मोदी की 100वीं मन की बात ‘नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट’ (NGMA) में सुनी उसके बाद वहां उन्होंने जनसभा को संबोधित भी किया और प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात को लेकर भारत की विरासत, इतिहास और संस्कृति पर प्रकाश डाला। इस बीच वो काफी स्वस्थ दिखाई दिए। लेकिन वो कहते हैं ना बिन मौसम की बरसात, बिन बताए मेहमान और बिन बताई मुसीबत, और बिन बताए खांसी जुकाम और तबियत खराब ये कभी भी आ जाते हैं।
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को सीसीयू में एडमिट कराया गया हैं जहां उनका इलाज चल रहा है. इसके अलावा फिलहाल उनके स्वास्थ्य के हवाले से कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।

