आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। विपक्ष सरकार पर हमले तेज कर दी है तो वही सत्ताधरी दल जनता को लुभाने के लिए के लिए नई नई योजनाओं का शिलान्यास कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश दौरे पर है। उन्होंने आज शुक्रवार को प्रदेश के कौशांबी जिले में 612 करोड़ रुपये से अधिक की अलग – अलग विकास परियोजनाओं का उद्धघाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और सपा समेत अन्य विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने राहुल गाँधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कानून को नहीं मानना चाहते। उन्होंने संसद को नहीं चलने दिया। संसद में व्यवधान उत्पन्न करके देश की जनता का नुकसान किया।
जनता से पूछा सवाल, 2024 में आप क्या करने वाले हैं ?
गृहमंत्री शाह ने 2014 से 2022 तक उत्तर प्रदेश की जनता द्वारा दिए अभूतपूर्व जनादेश का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने 2014 में नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताया। वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताया। वर्ष 2019 में सपा) और बसपा एक हो गए। इसके बावजूद उप्र की जनता ने मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाया। 2022 में पुन: योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद अमित शाह ने आगामी लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए जनता का मूड भांपने की कोशिश की और उनसे 2024 चुनाव को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि कौशांबी की जनता से जानना चाहता हूं कि 2024 में आप क्या करने वाले हैं? इस दौरान जनसभा में उपस्थित जनसमुदाय ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।
इससे पहले शाह ने सम्राट अशोक समेत अन्य सम्राटों का जिक्र कर गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा कि पहले उत्तर प्रदेश सबसे समृद्ध रहा है। आज योगी के नेतृत्व में लगभग 612 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी जा रही है। मोदी जी ने हर सांसद को खेल महोत्सव का आयोजन करने की प्रेरणा दी है।

