साल 2012 में निर्भया के साथ हुई दरिंदगी ने दिल्ली समेत पूरे देश को हिलाकर रख दिया था उसके बाद भी देश की राजधानी में बेटियां अभी भी सुरक्षित नहीं है। अब एक छह साल की मासूम को हैवान ने अपनी दरिंदगी का शिकार बना लिया है।
निजी स्कूल में 6 साल की बच्ची के साथ हुए उत्पीड़न पर स्कूल ने की लापारवाही
चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी ने निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अपराध को स्कूल की बस में अंजाम दिया है। हद तो तब हो गई जब बच्ची के साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा हुआ तो स्कूल के चेयरमैन, प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल ने कोई पहल नहीं की उल्टे पीड़ित बच्ची के माता-पिता से शिकायत वापस लेने का दबाव डाला।
दिल्ली में एक प्राइवेट स्कूल की बस में 6 साल की बच्ची के साथ सीनियर लड़के ने यौन शोषण किया। लड़की की माँ ने हमे बताया कि स्कूल उनके ऊपर शिकायत वापिस लेने का दबाव बना रहा है। मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस करा है। स्कूल पे भी कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए!
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 2, 2023
85 साल की अम्मा हो या 6… pic.twitter.com/L5sEPRfwZ8
महिला आयोग स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को जारी किया तलब नोटिस
इस मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर तलब किया है। जहां दिल्ली में एक तरफ G-20को लेकर तैयारी चाक चौबंध है और उस दौरान देश की राजधानी जो महिलाओं के लिए पहले से कई बार शर्मसार हुई है और अब एक छह साल की बच्ची के साथ साथ एक 85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदो ने दरिंदगी कर दी।
85 साल की अम्मा से अभी उनके घर पे मिली। आज सुबह एक आदमी ने उनके घर में घुसके उनके साथ दुष्कर्म किया।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 1, 2023
अम्मा के आंसू नहीं रुक रहे थे। हमारा सिस्टम बिलकुल फेल है। कोई सुरक्षित नहीं है। आज ये अम्मा हैं, कल आप, मैं कोई भी हो सकता है।
बेशर्मी की सारी हदें पार! pic.twitter.com/sSmBY1ml7V
दिल्ली के शकरपुर में 85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ उनकी झुग्गी में घुसकर दुष्कर्म किया गया। महिला आयोग स्वाति मालीवाल ने ट्विट करते लिखा- ‘आज दिल्ली में इंसानियत तार-तार हो गई। उन्होंने कहा है कि पुलिस को नोटिस जारी कर गिरफ्तारी की मांग रखी है’।
हैवानों ने 85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ हद पार कर दी जालिमों ने ब्लेड से महिला के होंठ तक काट डाले शरीर के सब अंग पे चोटें हैं। अंदरूनी भी बहुत चोट आई हैं। स्वाति मालीवाल ने आगे लिखा- अम्मा के आंसू नहीं रुक रहे थे। हमारा सिस्टम बिलकुल फेल है। कोई सुरक्षित नहीं है। आज ये अम्मा हैं, कल आप, मैं कोई भी हो सकता है। बेशर्मी की सारी हदें पार हो गईं। स्वाति मालीवाल ने आगे सवाल उठाते हुए कहा कोई ये घिनौना काम कैसे कर सकता है? कैसे समाज में जीते हैं हम? ऐसे आदमी के ख़िलाफ़ कोई भी सज़ा कम है।

