टीवी के जेठालाल यानि(Dilip Joshi) एटंरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है पिछले 15 सालों से वो तारक मेहता शो के जरिए लोंगो को हंसा रहें हैं और हर घर की वो आज एक पहचान बन चुकें हैं। नीता अंबानी ने अपने कल्चर सेंटर (NMACC) के उद्धाटन समारोह में तमाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोंगो ने शिरकत की और चार चांद लगाए लेकिन टीवी के कलाकार भी पीछे नहीं रहे।
दिलीप जोशी ने जब नीत अंबानी के इस फंक्शन में एंट्री ली तो उनके ब्लैक आउटफिट ने बाकी के लोंगो को कांटे की टक्कर दी। एक्टर इतनी उम्र के बाद भी हैंडसम लग रहे थे। दिलीप जोशी अपनी पत्नी जयमाला जोशी के साथ पहुंचे पति पत्नी दोनों ने मैचिंग कपड़े पहने हुए थे। दोनों काफी प्यारे लग रहे थे, फैंस ने जमकर सोशल मीडिया पर दिलीप और उनकी पत्नी को लेकर कमेंट कर प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा- एक यूजर ने लिखा- रिलायंस स्मार्ट से बड़ा है गडा इलेक्ट्रॉनिक्स।
एक ने कहा- ये दोनों साथ में कितने प्यारे लग रहे हैं। एक ने लिखा- ये इनकी पत्नी हैं? एक ने लिखा- इन्हें देखकर अच्छा लगा। साधारण इंसान कोई अकड़ नहीं। एक ने कहा- यही तो देखना था। एक ने कहा- जेठालाल दिग्गज हैं। एक ने दिलीप को टप्पू के पापा तक बोल दिया।
देशी-विदेशी कलाकारों, धर्म गुरुओं, स्पोर्ट्स और बिजनस जगत से जुड़ी बड़ी हस्तियों की मौजूदगी में शुक्रवार को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) का आगाज हो गया। इस कार्यक्रम की मेजबान रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) और उनकी बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) रहीं। एनएमएसीसी (NMACC) के लॉन्च पर नीता अंबानी ने कहा, ‘कल्चरल सेंटर को मिल रहे सपोर्ट से मैं अभिभूत हूं। यह दुनिया के सबसे अच्छे कल्चरल सेंटर्स में से एक है। यहां सभी कलाओं और कलाकारों का स्वागत है। यहां छोटे शहरों और दूर दराज के युवाओं को भी अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि दुनिया के बेहतरीन शो यहां आएंगे।’
मुकेश अंबानी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘मुंबई के साथ देश के लिए भी यह कला का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। यहां बड़े शो हो सकेंगे। मुझे उम्मीद है कि यहां भारतीय अपनी पूरी कलात्मकता के साथ ओरिजनल शो को प्रोड्यूस कर सकेंगे।’

