22सितंबर से लेकर 24 सितंबर 2023 तक ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल फॉर्मूला वन सर्किट में मोटो जीपी रेस की शुरूआत होने वाली है दुनिया के शीर्ष मोटरसाइकिल रेसर्स भारत आएंगे इससे देश में मोटरसाइकिल रेसिंग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
मोटो जीपी को लेकर ट्रैफ़िक विभाग हुआ अलर्ट
मोटो जीपी रेस की तैयारियां जोरो शोरो से हो रही हैं ट्रैफ़िक विभाग अलर्ट हो चुका है नोएडा सेक्टर 14A स्तिथ कार्यालय सभागार में ट्रैफ़िक विभाग द्वारा ट्रक यूनियन, बस यूनियन , ऑटो यूनियन, आदि के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
ये भी पढ़ें : Noida News : चोरों के हौसले बुलंद, कार को ईंटों पर खड़ी कर दो टायर खोल ले गए चोर
मोटो जीपी को लेकर हुई बैठक दिए गए ये निर्देश
21 से 25 सितंबर के बीच, दिल्ली बॉर्डर, NH-24, नोएडा -ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, पर आगरा की और जाने आने वाले (भारी,मध्यम,हल्के माल वाहको वहनों के आवागमन रोक लगाये जाने पर बैठक की डायवर्जन को लेकर विचार विमर्श किया गया,सभी लोगो को आवश्यक दिश निर्देश दिये गये।
ये भी पढ़ें : Noida : साइबर ठगों ने युवती से पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर ठगे 14 लाख से ज्यादा रुपए
मोटोजीपी रेस में शामिल होंगे ये देश
मोटो जीपी की इस प्रतियोगिता का सबसे किफायती टिकट ₹800 में मिल रहा है। 1949 में स्थापित मोटोजीपी दुनिया की सबसे प्रमुख मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिप है एफआईएम विश्व चैंपियनशिप ग्रांड प्रिक्स के रूप में यह सबसे पुरानी मोटर सपोर्ट विश्व चैंपियनशिप है बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट नोएडा में होने वाली प्रीमीयर रोड रेसिंग इवेंट में 19 देश भाग लेंगे यह रेस ट्रैक लगभग 5 किलोमीटर लंबा है और इसमें 16 कोन बने हैं इसमें लगभग 100000 लोगों के बैठने की क्षमता है।
भारत मोटो जीपी की मेजबानी इस बार करके 31 वां देश बन जाएगा भारत के अलावा पुर्तगाल ,अर्जेंटीना, अमेरिका, स्पेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जापान ,इंडोनेशिया, थाइलैंड, मलेशिया, कतर जैसे देशों में पहले इसका आयोजन किया जाता रहा है इस प्रतियोगिता की आयोजन से देश भर में रोजगार के अलावा पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
भारत के लिए मोटोजीपी की मेजबानी बहुत गर्व की बात (CM Yogi)
भारतीय मोटोजीपी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि इस तरह के विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित मेगा स्पोर्ट्स इवेंट की मेजबानी भारत को करना उत्तर प्रदेश के लिए बहुत गर्व की बात है यह आयोजन न केवल आथित्य और पर्यटन क्षेत्रों को भी बढ़ावा देगा बल्कि यह यूपी को और ऊपर लेकर जाता हुआ नजर भी आएगा।

