मौत का काल बानी टूरिस्ट नाव,केरल के मलप्पुरम जिले में 25 से अधिक लोगों को ले जा रही एक टूरिस्ट नाव के पलटने से 21 लोगों की डूबने से मौत हो गई. आपको बता दें की यह हादसा तन्नूर के तूवल तेरम पर्यटन स्थल पर रविवार को शाम करीब सात बजे हुआ इस दौरान रीजनल फायर रेंज ऑफिसर शिजू केके ने बताया कि अब तक केवल 21 शव बरामद किए गए हैं इतना ही नहीं अभी तक नाव में बैठे लोगों की सही संख्या का पता नहीं लग पाया है जिसके लिए अभी सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है.केरल के खेल मंत्री वी अब्दुर्रहीमन ने मीडिया को बताया कि मरने वालों में अधिकतर बच्चे हैं जो स्कूल की छुट्टियों के दौरान घूमने के लिए आए थे |
बरहाल घटना का पता चलते ही कई वाहन मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, साथ ही केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना के बाद आधी रात को राज्य के स्वास्थ्य विभाग की एक इमरजेंसी बैठक भी बुलाई और अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही आपको बता दें की स्वास्थ्य मंत्री ने घायलों के बेहतर इलाज और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश भी जारी कर दिया हैं इसी के साथ राज्य मंत्री ने भी सोमवार को सुबह छह बजे पोस्टमार्टम शुरू करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं |
केरल के सीएम ने जताया दुख
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मलप्पुरम में नाव पलटने की घटना में लोगों की मौत पर रविवार को शोक व्यक्त किया और बचाव कार्यों के प्रभावी समन्वय का आदेश दिया इतना ही नहीं सीएम पिनाराई विजयन ने कहा, “मलप्पुरम में तानूर नाव दुर्घटना में लोगों की दुखद मौत से गहरा दुख हुआ है. जिला प्रशासन को बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से काम करने का निर्देश दिया है, जिसकी निगरानी कैबिनेट मंत्रियों की तरफ से की जा रही है. पिनाराई विजयनने ट्वीट कर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की साथ ही आपको बता दें की सीएम ने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं, पिनाराई विजयन आज सुबह ही तानूर आ रहे हैं. सीएम के बयान के मुताबिक, सोमवार को आधिकारिक शोक का दिन घोषित किया गया है और पीड़ितों के सम्मान में सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं |
प्रधानमंत्री ने दुःख जता किया मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा भी की. पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया |
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जताया दुख
आपको बता दें की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी केरल के मलप्पुरम में नाव पलटने की घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं ,साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, “केरल के मलप्पुरम में नाव दुर्घटना में लोगों की दुखद मौत बेहद चौंकाने वाली और दुखद है. अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है. मैं जीवित बचे लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना करता हूं |

