उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 38 जिलों में वोटिंग फ़िलहाल जारी है,वोटिंग के दौरान हमे सपा,भाजपा आदि के कार्यकर्ताओं में काफी रोष देखने को भी मिला तो वंही आपको बता दें की आज तीन बजे तक 40.80 प्रतिशत मतदान हो चुका है, जिसमें सबसे अधिक बागपत में 53.96 प्रतिशत मतदान हुआ है और सबसे कम मतदान कानपुर नगर में 32.84 प्रतिशत मतदान हुआ है. इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर में 53.29 प्रतिशत, मेरठ में 41.49 प्रतिशत, बुलंदशहर में 52.27 प्रतिशत और बरेली में 36.95 प्रतिशत मतदान हुआ है.
मत पेटिकाओं की सुरक्षा में हेड कांस्टेबल की मौत
आपको बता दें कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका परिषद स्थित भवंस मेहता महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना स्थल पर रखी गई मत पेटिकाओं की सुरक्षा में तैनात एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. कौशांबी के अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया, ‘‘हेड कांस्टेबल राजीव सिंह (46) की ड्यूटी भरवारी नगर पालिका परिषद के भवंस मेहता महाविद्यालय में मत पेटिकाएं रखने के लिए बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगाई गई थी. वह परिसर में ही रह रहे थे.’

