भारत में आज से क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खास दिन की शुरुवात हो रही है जो लगभग दो महीने तक चलेगा। इसका इंतजार सिर्फ भारत के क्रिकेट प्रेमी ही नहीं बल्कि दुनिया के क्रिकेट प्रेमी भी करते है क्योंकि इस टूर्नामेंट को क्रिकेट का महाकुंभ भी कहा जाता है। इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के खिलाड़ी शामिल होते है। सभी लोग अपने अपने चहेते खिलाड़ी और टीम को चीयर करते है।
बता दें कि आज से इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की शुरुआत हो रही है। यह आईपीएल का 16 वां संस्करण है। आज का पहला मैच हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस और एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी का रंगारंग कार्यक्रम होगा।
इस ओपनिंग सेरेमनी में ग्लैमरस के साथ-साथ संगीत का भी तड़का लगेगा।ओपनिंग सेरेमनी के दौरान अपनी आवाज के जादू से सभी के दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे तो वही एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, युवा दिलों पर राज करने वाली रश्मिका मंदाना भी आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में अपनी अदाकारी से लोगों का होश उड़ाएंगी। इनके अलावा टाइगर श्रॉफ और कैटरीना कैफ अपने डांस मू्व्स के जरिए दर्शकों को लुभाएंगे।
बता दें कि ओपनिंग सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू होगी। फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं जिन यूजर्स के पास जियो सिनेमा एप का सब्सक्रिप्शन है वे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए अपने मोबाइल फोन पर आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी का आनंद ले सकते हैं।

