समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं,आपको बता दें की अखिलेश के जन्मदिन को लेकर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है साथ ही कार्यकर्ताओं ने अखिलेश को जन्मदिन के अवसर पर होर्डिंग्स के माध्यम से शुभकामना संदेश भी दे रहे हैं,जिसके चलते फ़िलहाल सपा कार्यालय अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर होर्डिंग्स से पटा पड़ा है,तो वंही कार्यकर्ता मंदिरों में जाकर अखिलेश की अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी कर रहे हैं|
आपको बता दें की अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं को उनकी पूर्व की सरकार में किए गए कार्यों को लोगों के बीच पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही पार्टी पदाधिकारी बूथों के सत्यापन व नए बूथों के गठन को लेकर कार्यक्रम चलाने की भी योजना बना रहे हैं. तो दूसरी और आज अखिलेश यादव बाराबंकी पहुंचकर पार्टी के कई कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे |
सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई
दरअसल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बधाई देने वालों की लिस्ट लंबी होती जा रही है
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. ‘सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई! प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है.’इसके बाद बीएसपी चीफ मायावती ने भी ट्वीट करते हुए अखिलेश को शुभकामनाएं दी हैं.
तो दूसरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “पूर्व मुख्यमंत्री नेता विपक्ष श्री अखिलेश यादव जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, भगवान श्रीराम आपको सदैव स्वस्थ प्रसन्न रखें और दीर्घायु करें.” वहीं सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं.|
सपा ने भी किया ट्वीट
आपको बता दें की समाजवादी पार्टी के ऑफिसियल ट्वीटर पर भी ट्वीट किया गया जिसमे लिखा था की “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर अनंत शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है आप सदैव स्वस्थ रहें, शतायु हों और आपका स्नेहिल मार्गदर्शन हम सबको सदैव प्राप्त होता रहे |

