उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 37 जिलों में जारी है। पहले चरण का हो रहे मतदान भले ही धीमा शुरु हुआ हो, लेकिन लगातार मतदाताओं के निकलने से इसमें इजाफा हो रहा है। पहले दो घंटे में उत्तर प्रदेश में में करीब 10 प्रतिशत मताधिकार का जनता ने प्रयोग किया। वहीं अगले दो घंटे में 11 बजे तक यह आंकड़ा दोगुना हो गया। इस तरह से निकाय चुनाव में जनता अपनी शहरी व ग्रामीण सरकार को चुनने के लिए उत्साह के साथ लगातार निकल रही है।
अमरोहा शुरुआत से अव्वल
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक नौ बजे तक 37 जिलों में 9.96 प्रतिशत वोट डाले गए। अगले दो घंटे बाद 11 बजे 19.7 फीसद मताधिकार का प्रयोग मतदाताओं ने किया है और 1 बजे तक सभी मतदान बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। अगर जिले की बात की जाए तो सबसे कम नौ बजे तक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मतदान हुआ। यहां पर 5.66 प्रतिशत वोट पड़े थे। जबकि सबसे ज्यादा अमरोहा जनपद में 12.25 फीसदी मतदान कर जनता बूथों की लाइनों में लगा है। वहीं 11 बजे सबसे कम वोट 9.68 प्रयागराज में पड़े। मतदान में 11 बजे का आंकड़े में भी अमरोहा अव्वल रहा और यहां पर कुल 28.8 प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका है।
जिलेवार 11 बजे तक मतदान
अमरोहा 28.8 प्रतिशत, आगरा 20, उन्नाव 23.13, कुशीनगर 23.54, कौशाम्बी 23.34, गाजीपुर 24, गोण्डा 22.69, गोरखपुर 17, चंदौली 24.37, जालौन 18, जौनपुर 18.91, झांसी 17.9, देवरिया 23.4, प्रतापगढ़ 19.73, प्रयागराज 9.68, फतेहपुर 22.53, फिरोजाबाद 24.97, बलरामपुर 24.37, बहराइच 22.87, बिजनौर 21, मथुरा 20, महाराजगंज 22.97, मुजफ्फरनगर 22.27, मुरादाबाद 19.37, मैनपुरी 25, रामपुर 19, रायबरेली 22.86, लखनऊ 11, लखीमपुर खीरी 22.13, ललितपुर 20, वाराणसी 24.8, शामली 27.5, श्रावस्ती 28.13, संभल 21.95, सहारनपुर 28.2, सीतापुर 20.93, हरदोई 26.34 प्रतिशत मत पड़े हैं।

