बदलते वक्त के साथ भी लोगों की सोच नहीं बदली है। आज भी लोग बेटे-बेटी में फर्क कर रहे हैं। मामला उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले से सामने आया है जहाँ पहले से ही ससुरालियों द्वारा बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था।
बहू से बेटा होने की आस लगाए बैठे ससुरालियों का गुस्सा तब सातवें आसमान पर पहुंच गया जब उनकी बहू ने एक बेटी को जन्म दिया विदेश में रह रहे पति को जब बेटी होने की सूचना प्राप्त हुई तो उसने भी अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।
पीड़िता की मां और उसके भाई जब पीड़िता को उसके ससुराल छोड़ने गए तो ससुरालियों ने पीड़िता व उसके मां और भाई को भी जमकर पीटा मारपीट कर घर से निकाला पिटाई के बाद जब इसकी सूचना खोरासा चौकी पर दी गई तो उसे चौकी से थाना कोतवाली देहात भेजा गया।
जहां पर भी उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई न्याय न मिलने से आहत पीड़िता ने दी आत्महत्या करने की धमकी पीड़िता के साथ हुई मारपीट का वीडियो भी सामने आने के बाद भी पुलिस इस पूरे मामले पर कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे हुई है मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के खोरासा चौकी अंतर्गत का है।

