आज का दिन कुछ राशियों को धन का लाभ मिलेगा और किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति होगी तो मीन वालों को लेनदेन से रहना होगा बचना आइए बताते हैं आपको आपकी राशि का आज का हाल।
मेष
बौद्धिक गतिविधियां बढ़ेंगी। बड़ों का आदर सम्मान रखेंगे। व्यक्तिगत सक्रियता बढ़ेगी, सूझबूझ से कार्य करेंगे, लक्ष्य पर फोकस बनाए रहेंगे। आर्थिक मामलों में विश्वास बढ़ेगा। सजगता एवं सतर्कता बढ़ाएंगे, महत्वपूर्ण मामले पक्ष में बनेंगे।
वृष
भवन वाहन के मामलों में तेजी आएगी। जल्दबाजी अहंकार से बचें, सामंजस्यता पर जोर दें, यात्रा संभव है। व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे। भावनात्मक प्रदर्शन में सहजता बनाए रहें। सुख सौख्य में वृद्धि बनी रहेगी।

मिथुन
साहस पराक्रम बना रहेगा। सामूहिक गतिविधियों से जुड़ेंगे। सामाजिकता सहकारिता बनी रहेगी, कार्य क्षेत्र में निरंतरता लाएंगे। धार्मिक आयोजनों से जुड़ेंगे। निसंकोच आगे बढ़ते रहें, व्यापार व्यवसाय में सफलता पाएंगे।

कर्क
धन संपत्ति के मामले पक्ष में रहेंगे। परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा। योग्यजनों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। आर्थिक क्षेत्र में इच्छित परिणाम बनेंगे। आपसे कार्यक्षेत्र में यदि कोई गलती हो, तो आपको उसके लिए तुरंत माफी मांगनी होगी।

सिंह
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। आपको किसी बड़े निवेश को करने से भी अच्छा लाभ मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में यदि आप कुछ सुझाव देंगे, तो अधिकारी आपकी बात का पूरा मान रखेंगे।

कन्या
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके खर्चे बढ़ने से आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी काम में किसी को साझेदार बनाने से बचें और यदि कोई लेनदेन से संबंधित मामला लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आप उसे मिटाने की कोशिश करनी होगी। बिजनेस में आपको अपनी पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिल सकता है।

तुला
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपकी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आप लाभ उठाएंगे। आर्थिक मामले हल होंगे, विभिन्न प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे। अनुकूलता बनी रहेगी, सकारात्मकता का लाभ उठाएंगे। साहस और पराक्रम बना रहेगा, बड़ा लक्ष्य रखेंगे, शुभ प्रस्ताव मिलेंगे। श्रेष्ठ प्रयासों को गति देंगे, संकोच दूर होगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको किसी मागंलिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके काम की गति आज धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आपको कुछ योजनाओं को बनाने का मौका मिलेगा।

धनु
आज का दिन आपके साहस पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यापार की कुछ योजना बनाने से पहले आप सावधानी बरतें। साहस में भी वृद्धि होगी। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिनको लेकर आपको खुशी होगी। धन संबंधित मामले में भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को नहीं करना है। जो लोग नौकरी में कार्यरत है, उन्हें आज किसी दूसरी नौकरी का ऑफर भी आ सकता है।

मकर
आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यदि कोई समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज ना करें और किसी नये काम को करने से आज आपको बचना होगा। जो लोग रोजगार की तलाश में परेशान हैं, उन्हें अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही राहत मिलती दिख रही है।

कुंभ
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण बातें आप किसी से साझा ना करें। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी।

मीन
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने कामकाज में बहुत ही सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढ़े, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

