देश में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार गर्मी के तापमान ने लोंगो की बैंड बजा के रखी हुई है। गर्म हवा के थपेड़े लोंगो की स्किन पर ऐसे हिट कर रहे हैं जैसे थप्पड़ पड़ रहें हों। धूप ने लोंगो का दम निकल के रखा हुआ है। स्किन क बचाने के लिए लड़किया, महिलाएं खुद को दुप्पटे और सन ग्लास से कवर कर के चल रही हैं।
मौसम विभाग ने जताया बारिश का अंदेशा
लगातार पड़ रही गर्मी से लोंगो का रा हाल बना हुआ है लेकिन मौसम विभाग ने अंदेशा जताते हुए बताया है कि 16 मई को दिल्ली के कई स्थानों पर और आसपास के क्षेत्रों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही इसके बाद बारिश होने की भी उम्मीद है।
इन जगहों और राज्यों में मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना
लगातार दिल्ली समेत यूपी और कई राज्यों में हीट वेव के प्रकोप से जूझ रहे लोंगो को 16 मई को थोड़ी राहत मिलेगी मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं बहुत हल्की सी गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
इसके अलावा IMD ने इन राज्यों में मौसम शुष्क रहेने की संभावना जताई और उत्तर प्रदेश में भी बारिश की आशंका मौसम विभाग ने जताई है।

