प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। लोकसभा सचिवालय के मुताबिक, स्पीकर ओम बिरला ने 18 मई को पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें संसद भवन का उद्घाटन करने का न्योता दिया है। बयान के मुताबिक नए संसद भवन का काम रिकॉर्ड पूरा हो चुका है।
नए आत्मनिर्भर भारत का नया संसद भवन पहले से है शानदार
नया संसद भवन नए आत्मनिर्भर भारत की पहचान है और पहले के संसद भवन से ज्यादा अब का नया संसद भवन बेहद ही शानदार है। अब बात करते हैं संसद भवन के लुक को लेकर और कितने लोग इसमें बैठ पाएंगे। तो आपको बता दें 64,500 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बने इस नए चार मंजिला संसद भवन में तीन एंट्री गेट बनाए गए हैं, जिनका नाम ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार रखा गया है।
नए संसद भवन में बैठने की संख्या को लेकर पिलर गए बढ़ाए
देश के इस नए संसद भवन में पिलरों की संख्या बढ़ा दी गई और बैठने के लिए सीटों की क्षमता को भी बढ़ा दिया गया है। अब नए संसद भवन में लोकसभा हॉल में 888 सीटो तक की क्षमता होगी। वहीं पहले से बढ़े राज्यसभा हॉल में 384 सीटो तक की क्षमता होगी। नई राज्यसभा की क्षमता 245 सीटों से बढ़ाकर 384 कर दी गई है। भारत की सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत ये नया संसद भवन बनाया गया है।

