केदारनाथ धाम की खूबसूरती वैसे तो पहले से ही देखते बनती है। पहाड़ो का सुकुन लोंगो के मन को शांति पहुंचाता है और केदार बाबा यानि शिव भगवान के दर्शन मन प्रसन्न हो उठता है। अब केदार बाबा परिसर में चार चांद लगने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने केदारनाथ धाम को संवारने का काम जोरो शोरो पर है। जहां पहले चरण में मंदिर परिसर के विस्तार के साथ ही मंदिर मार्ग और गोल प्लाजा का निर्माण किया गया था, दूसरे चरण में केदार बाबा के गर्भगृह दीवारों सहित छत को 550 सोने की परतों से संवारा गया था और अब गुजरात से उत्तराखंड के केदार बाबा को 60 क्विंटल ऊं की आकृति को स्थापित किया जाएगा।
60 क्विंटल ऊं की आकृति से भव्य होगा केदार बाबा का धाम
केदार बाबा की शोभा पहले से ही इतनी भव्य है और अब 60 क्विंटल के ऊं की आकृति जब केदार बाबा के सामने बने चबूतरे पर सजाया जाएगा। भगवान शिव के ऊं की ये आकृति बेहद ही खास होगी क्योंकि इसे लाइटों से सजाया जाएगा जो रात में सुंदरता में केदार बाबा की भव्यता में और चार चांद लगाएगा। इस आकृति का वजन पांच टन है और गुजरात के आर्टिस्टों की तरफ से इसको तैयार किया गया है। इसका पहला ट्रायल पूरा हो चुका दो और ट्रायल होते ही इसे केदार बाबा के चबूतरे के सामने सजा दिया जाएगा।

